Dantewada Surrender News:
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। यहां 37 नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। इनमें 27 नक्सलियों पर कुल ₹65 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण ‘पूना मारगेम‘ पहल के तहत हुआ है, जिसने पिछले 23 महीनों में 2,200 से अधिक माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कराया गया सरेंडर
रविवार को पुलिस और CRPF के अधिकारियों के सामने 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
इनमें से 12 महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि यह कदम बस्तर में शांति बहाली की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।
27 इनामी नक्सली, कुल इनाम ₹65 लाख
सरेंडर किए नक्सलियों में 27 ऐसे थे जिन पर भारी इनाम था।
मुख्य नाम—
-
कुमली उर्फ अनीता मंडावी – 8 लाख
-
गीता मड़कम – 8 लाख
-
रंजन मंडावी – 8 लाख
-
भीमा उर्फ जहाज कलमू – 8 लाख
इसके अलावा कई नक्सलियों पर 5 लाख, 2 लाख, 1 लाख और 50 हजार तक के इनाम घोषित थे।
‘पूना मारगेम’—बस्तर में शांति की बड़ी पहल
बस्तर रेंज के एसपी गौरव राय ने बताया कि ‘पूना मारगेम’ पहल इलाके में बेहद असरदार साबित हुई है।
इसके तहत—
-
नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का मौका
-
आर्थिक सहायता
-
पुनर्वास सुविधाएं
-
कौशल प्रशिक्षण
-
कृषि भूमि प्रदान की जाती है
आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तुरंत ₹50,000 की सहायता दी जाएगी।
23 महीनों में 2,200 नक्सली सरेंडर
पिछले दो साल में छत्तीसगढ़ में माओवादी सरेंडर का रिकॉर्ड बना है—
-
2,200+ नक्सली आत्मसमर्पण
-
दंतेवाड़ा में ही 20 महीनों में 508 नक्सली आत्मसमर्पण
-
इनमें से 165 इनामी नक्सली थे
सरकार ने मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है, और लगातार हो रहे आत्मसमर्पण इस दिशा में बड़ी उम्मीद जगाते हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले 37 नक्सलियों की पूरी सूची
8 लाख इनाम वाले (4)
-
कुमली उर्फ अनिता मण्डावी
-
गीता उर्फ लख्मी/लक्ष्मी मड़काम
-
रंजन उर्फ सोमा मण्डावी
-
भीमा उर्फ जहाज कलमू
5 लाख इनाम वाला (1)
-
क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े
2 लाख इनाम वाले (7)
-
कुमारी मुन्नी कर्मा
-
लक्ष्मी अटामी
-
कृष्णा पदामी
-
मंगड़ी उर्फ मंगली हेमला
-
दशरू डोडी
-
नंदू मंडावी
-
विज्जा मिच्चा
1 लाख इनाम वाले (15)
-
हिड़मे कुहड़ाम
-
रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी
-
राजू उर्फ गांधी लेकाम
-
जनकू वेको
-
बुधराम माड़वी
-
सुखमती उर्फ सुक्की ताती
-
सुकलू कड़ियाम
-
टाकलू उर्फ अजय कश्यप
-
बामन मंडावी
-
अर्जुन कुंजाम
-
कुमारी सोमारी परसा
-
विजय ओयाम
-
फुलमती उर्फ शांति वेको
-
नितेष उर्फ बदरू अलामी
-
सुखराम कुहड़ाम
50 हजार इनाम वाले (2)
-
मारा राम लेकाम
-
हेमला बुगुर
बिना इनाम वाले (10)
-
बबलू ओयाम
-
मंगडू लेकाम
-
बामन उर्फ साई कुंजाम
-
मल्ला बारसे
-
पाण्डू ताती
-
नंदा मड़काम
-
देवे मड़काम
-
लिंगा कुंजाम
