CM Vishnu Deo Sai Cabinet Meeting-
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त दी जाएगी।

25 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार ने
25 लाख 24 हजार 339 किसानों से
141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है।
कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

लगभग 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान
सरकार ने निर्णय लिया है कि होली पर्व से पहले किसानों को करीब 10 हजार करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त दी जाएगी। इससे प्रदेश के किसानों को त्योहार से पहले बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

2 साल में 25 हजार करोड़ का भुगतान
पिछले दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान के मूल्य अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
इस साल होली से पहले होने वाले 10 हजार करोड़ रुपये के भुगतान के बाद यह कुल राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
क्या है इसका असर?
-
किसानों की क्रय शक्ति बढ़ेगी
-
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी
-
त्योहार से पहले बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा
