
Chhattisgarh Weather News -रायपुर समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दुर्ग जिले में भी बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है।
इस बीच भारत मौसम विभाग ने रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के लिए **अगले 3 घंटे के भीतर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि पिछले सप्ताहभर से जारी तेज वर्षा की रफ्तार आज से कुछ धीमी हो सकती है। हालांकि, शाम के समय हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते प्रदेशभर में येलो अलर्ट भी लागू किया गया है।
इस बार मानसून ने सामान्य तारीख से 16 दिन पहले प्रदेश में दस्तक दी है। जल्द ही इसके रायपुर पहुंचने की भी उम्मीद की जा रही है।
दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड बारिश, कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा
मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ और अन्य सिस्टम्स के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में औसत से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। दंतेवाड़ा जिले में सामान्य से 2788% अधिक वर्षा हुई है।
राज्य के 29 में से केवल 4 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। गौरला-पेंड्रा-मरवाही के आंकड़े अब तक नहीं आए हैं। यानी, 24 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
बस्तर संभाग में बारिश की संभावना बरकरार
आज बस्तर संभाग के सभी जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है। पूरे छत्तीसगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी देखें – बस्तर नहीं हुआ पूरी तरह नक्सल मुक्त: बीजापुर-सुकमा समेत 4 जिले अति प्रभावित, देखें LWE की नई सूची
बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव जारी
पिछले 6 दिनों में वर्षा की रफ्तार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया:
-
शनिवार: केवल 12 स्थानों पर बारिश
-
रविवार: 50+ स्थानों पर
-
सोमवार: 17 स्थानों तक सीमित
-
मंगलवार: 27 स्थान
-
बुधवार: 74 स्थानों पर बारिश
-
गुरुवार: 27 क्षेत्रों में
-
शुक्रवार: 25 स्थानों पर कम से कम 10 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान मुंगेली में 38.6°C और न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 23.0°C रिकॉर्ड किया गया।
गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान बरतें ये सावधानियां
-
गड़गड़ाहट सुनाई दे तो तुरंत घर के भीतर जाएं या पक्के सुरक्षित स्थान की शरण लें।
-
यदि खुले में हैं और आश्रय नहीं मिल रहा है, तो ज़मीन पर उकड़ू बैठ जाएं।
-
पेड़ों के नीचे खड़ा न हों।
-
बिजली की तारों और खंभों से दूर रहें।
-
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने से बचें।
नगरी के 16 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत, उड़ीसा के पुरी में हुआ हादसा