Chhattisgarh Congress Voter List Investigation-
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का मुद्दा एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस ने आशंका जताई है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोटों की हेराफेरी हुई थी। इसकी जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने सभी जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को लिखित निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर मतदाता सूचियों का गहन पुनर्निरीक्षण कर गड़बड़ियों को चिन्हित किया जाए और रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाए। प्रदेश के सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी।
पांच प्रमुख बिंदुओं पर होगी जांच
-
डुप्लीकेट मतदाता – एक ही नाम का मतदाता अलग-अलग वार्डों या क्षेत्रों में दर्ज तो नहीं।
-
फर्जी और अमान्य पते – जहां कोई निवासरत नहीं है लेकिन नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है।
-
एक ही पते पर थोक में मतदाता – छोटे पते पर बड़ी संख्या में वोटर दर्ज होना।
-
अमान्य तस्वीरें – वोटर लिस्ट में गलत फोटो का होना।
-
फॉर्म-6 का दुरुपयोग – नए मतदाता जोड़ने में नियमों का गलत इस्तेमाल।
BJP विधायकों पर दो-दो विधानसभा की वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप


राहुल गांधी के आरोपों के बाद रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी गंभीर खुलासे किए। विकास उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि BJP विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल के नाम दो विधानसभा की मतदाता सूची में हैं।
कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर दोनों विधायकों के निर्वाचन शून्य करने की मांग की। साथ ही, दोनों विधायकों और उनके परिवार के डबल EPIC नंबर भी जारी किए।
कांग्रेस का दावा – 18 सीटों पर गड़बड़ी
कांग्रेस का कहना है कि 2023 चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सिर्फ 4% वोट का अंतर था। करीब 18 सीटों पर 15 हजार से कम वोटों के अंतर से BJP ने जीत दर्ज की। इनमें कांकेर (16 वोट), अंबिकापुर (94 वोट), पत्थलगांव (255 वोट), पाली-तनाखार (714 वोट) और भरतपुर-सोनहत (4919 वोट) शामिल हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन्हीं सीटों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हुई।

भूपेश बघेल और राहुल गांधी का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पास आधिकारिक कॉपी है, जिसमें धमतरी के कुरुद विधानसभा के करीब 250 वोटरों के नाम रायपुर के अभनपुर विधानसभा में भी दर्ज हैं।
7 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि चुनाव आयोग ने BJP के साथ मिलकर चुनाव में गड़बड़ी की। उन्होंने दावा किया कि मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं दी गई और इससे शक पुख्ता हुआ कि चुनाव चोरी हुआ है।
राहुल ने प्रेजेंटेशन में दिखाया, 5 तरह से वोट चोरी कैसे हुई






