Chhattisgarh Administrative Reshuffle -मुख्य-सचिव बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS को नई जिम्मेदारी:राजनांदगांव कलेक्टर बने जितेंद्र यादव; पी. दयानंद DPR से बाहर, रोहित यादव की एंट्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया गया है। राज्य सरकार ने 14 IAS अधिकारियों के विभागीय प्रभार और पदस्थापना में बदलाव किया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 7 अफसरों का भी ट्रांसफर हुआ है।
सबसे अहम बदलाव में IAS जितेंद्र यादव को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, डॉ. रोहित यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे पी. दयानंद को इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।
प्रमुख IAS अधिकारियों का नया प्रभार
| अधिकारी | नई जिम्मेदारी |
|---|---|
| रेणु जी पिल्ले (1991) | अध्यक्ष, व्यापमं व माध्यमिक शिक्षा मंडल, अतिरिक्त प्रभार |
| सुब्रत साहू (1992) | अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर (1 अक्टूबर से) |
| सोनमणि बोरा (1997) | प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग |
| डॉ. रोहित यादव (2002) | सचिव, जनसंपर्क; CSPGCL व CSPDCL का अतिरिक्त प्रभार |
| अविनाश चंपावत (2003) | सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग |
| मुकेश कुमार बंसल (2005) | सचिव, विमानन विभाग |
| अंकित आनंद (2006) | सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, पंजीयन, पर्यावरण संरक्षण मंडल |
| भुवनेश यादव (2006) | सचिव, योजना-आर्थिक-सांख्यिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम |
| कुलदीप शर्मा (2014) | प्रबंध संचालक, छग राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन |
| रवि मित्तल (2016) | संचालक, विमानन विभाग |
| डॉ. फरिहा आलम (2016) | संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग |
| जितेंद्र यादव (2019) | कलेक्टर, राजनांदगांव |
| लोकेश कुमार | उप सचिव, श्रम विभाग |
| पठारे अभिजीत बबन (2022) | मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ |
राजनांदगांव कलेक्टर बदले
कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद उनकी जगह IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों का तबादला

सात राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें— रामप्रसाद चौहान को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार ,हेमिन बाघे को जनसंपर्क विभाग में पदस्थ किया गया |अन्य 5 अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
