
चारधाम यात्रा 2025: 30 अप्रैल से होगी शुरुआत, जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी दिशा-निर्देश
चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत बुधवार, 30 अप्रैल से हो रही है। यह यात्रा 6 नवंबर तक चलेगी और इसमें सबसे पहले श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचेंगे। इस बार यात्रा को लेकर उत्साह काफी अधिक है, अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।
29 अप्रैल को मां गंगा की डोली मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई और भैरो घाटी में विश्राम के बाद 30 अप्रैल की सुबह 9 बजे धाम पहुंचेगी। इसी के साथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा।
चारधाम यात्रा का कैलेंडर 2025:
-
गंगोत्री धाम: कपाट खुलेंगे – 30 अप्रैल सुबह 10:30 बजे | बंद होंगे – 22 अक्टूबर
-
यमुनोत्री धाम: कपाट खुलेंगे – 30 अप्रैल सुबह 11:55 बजे | बंद होंगे – 23 अक्टूबर
-
केदारनाथ धाम: कपाट खुलेंगे – 2 मई सुबह 7:00 बजे | बंद होंगे – 23 अक्टूबर
-
बद्रीनाथ धाम: कपाट खुलेंगे – 4 मई सुबह 6:00 बजे | बंद होंगे – 6 नवंबर
उत्तराखंड के चार धाम
हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड के चारधाम—केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन को आते हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
VIP दर्शन पर एक महीने रोक
20 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगाई गई है। अब तक के रजिस्ट्रेशन में:
-
केदारनाथ: 7.48 लाख
-
बद्रीनाथ: 5.74 लाख
-
यमुनोत्री: 3 लाख
-
गंगोत्री: 3 लाख शामिल हैं।
खर्च का अनुमान
-
यमुनोत्री व गंगोत्री: ₹12,000 तक
-
केदारनाथ: ₹15,000 तक
-
बद्रीनाथ: ₹12,000 तक
-
हेलीकॉप्टर यात्रा: ₹2.5 लाख तक
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
-
रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक व्यवसायिक वाहनों पर रोक
-
वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट और ड्राइवर की ट्रेनिंग जरूरी
-
चप्पल के बजाय ट्रैकिंग शूज अनिवार्य
-
ड्राइवर का व्यवहार और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य
-
यात्रियों को भी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील
पंजीकरण कैसे करें
पंजीकरण के लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं या हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, और उत्तरकाशी के केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और स्वास्थ्य दस्तावेज अनिवार्य होंगे।