
Anti Conversion Law
Vidhan Sabha Monsoon Session – विधानसभा मानसून सत्र आज से शुरू: श्रद्धांजलि के बाद प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री और दो मंत्री देंगे जवाब
रायपुर, 13 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से विधिवत शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत दिवंगत राज्यपाल शेखर दत्त और पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। इसके पश्चात विधान सभा को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री और दो मंत्री देंगे जवाब, भारतमाला और राजस्व घोटाले होंगे मुद्दा
आज के प्रश्नकाल में सदन में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों पर सवाल उठाए जाएंगे।
विशेष रूप से भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला, अरपा-भैंसाझार विवाद, और राजस्व विभाग से जुड़े कई प्रकरण सदन में गूंज सकते हैं।
वहीं, स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) से संबंधित मामलों को लेकर भी सवालों की लंबी सूची सामने आ सकती है।
पहले ही दिन मुख्यमंत्री और मंत्री होंगे कटघरे में
सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में सीधे तौर पर सवालों का सामना करेंगे।
उनके साथ ही राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी कई सवालों पर जवाबदेह होंगे।
विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही इस सत्र में तैयार और आक्रामक मूड में हैं।
5 दिन का सत्र, लेकिन भरपूर हंगामा तय
छत्तीसगढ़ विधानसभा का यह मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई 2025 तक चलेगा। भले ही सत्र महज 5 दिनों का हो, लेकिन इसमें कड़ा राजनीतिक घमासान, विरोध-प्रदर्शन, और नीतिगत बहसें होने की पूरी संभावना है।
अब तक 1000 से अधिक प्रश्नों को विधानसभा में सूचीबद्ध किया गया है, जो इस सत्र को गंभीर और बहसपूर्ण बनाएगा।
जनहित और जवाबदेही के लिए महत्वपूर्ण होगा यह सत्र
मानसून सत्र में राज्य की नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा होने की उम्मीद है।
सत्ता पक्ष जहां अपनी योजनाओं की प्रगति बताएगा, वहीं विपक्ष सरकार की कार्यशैली और योजनाओं की विफलताओं को उजागर करने की कोशिश करेगा।
इन्हें भी देखे –
