CG IAS Transfer List –
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है।
पढ़िए आदेश की कॉपी-


कुलदीप शर्मा को मिली बलौदाबाजार की जिम्मेदारी
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, आईएएस कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं आईएएस दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
डॉ. सीआर प्रसन्ना को अतिरिक्त प्रभार
2006 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सीआर प्रसन्ना, जो वर्तमान में सचिव सहकारिता विभाग हैं, उन्हें उनके मौजूदा दायित्वों के साथ:
-
आयुक्त, सहकारिता विभाग
-
रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां
का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
तीर्थराज अग्रवाल को दोहरी जिम्मेदारी
आईएएस तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
लीना कोसम को वरिष्ठ वेतनमान का दर्जा
लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (नवा रायपुर) पद पर यथावत रखा गया है। उनके पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
इन अधिकारियों को रखा गया यथावत
निम्न अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर यथावत रखा गया है:
-
सौमिल रंजन चौबे – उप सचिव, कृषि विभाग
-
बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई – अपर कलेक्टर, नारायणपुर
-
सुमीत अग्रवाल – आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग
-
संदीप कुमार अग्रवाल – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर
-
ऋषभ कुमार पाराशर – उप सचिव, वित्त विभाग
आशीष कुमार टिकरिहा बने वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के MD
आईएएस आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है। इस पद को वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है।
तरुण कुमार किरण को कोरबा में नई जिम्मेदारी
तरुण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD), कलेक्टर कार्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है।
