CG B.Ed Admission -CG- बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.-बी.एड. तथा बी.एससी.-बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन सूची जारी, फार्म जमा करने की तिथि 29 अगस्त से
रायपुर, 22 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ में बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.-बी.एड. एवं बी.एससी.-बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 2025 के लिए ऑनलाइन आबंटन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी SCERT की आधिकारिक वेबसाइट (scert.cg.gov.in) पर काउंसलिंग शुल्क का भुगतान कर विकल्प फार्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
सीट आवंटन और प्रक्रिया
संचालक SCERT ने बताया कि विस्तृत सीट आवंटन कार्यक्रम, आवश्यक दिशा-निर्देश, प्रवेश नियम, संस्थानों की सूची एवं शुल्क संबंधी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
-
बी.एड. और डी.एल.एड. में प्रवेश व्यापम द्वारा आयोजित प्री.बी.एड./प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2025 के प्राप्तांक के आधार पर होगा।
-
बी.ए.-बी.एड. और बी.एससी.-बी.एड. में प्रवेश 7 अगस्त 2025 को शासन द्वारा जारी नियम के अनुसार तय अंकों के आधार पर होगा।
प्रमुख तिथियां (प्रथम चरण)
-
विकल्प फार्म जमा करने की तिथि: 29 अगस्त से 04 सितम्बर 2025
-
प्रथम सूची दावा-आपत्ति: 09 से 10 सितम्बर
-
प्रथम सूची जारी: 11 सितम्बर
-
महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि: 11 से 15 सितम्बर
इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी और तीसरी सूची क्रमशः 18 और 25 सितम्बर को जारी की जाएगी।
द्वितीय चरण
-
पंजीयन व विकल्प फार्म जमा करने की तिथि: 01 से 05 अक्टूबर
-
प्रथम सूची जारी: 13 अक्टूबर
-
प्रवेश की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर
-
इसी प्रकार द्वितीय चरण की अन्य सूचियां 24 और 31 अक्टूबर को जारी होंगी।

विशेष निर्देश
-
प्रवेश की अंतिम तिथि पर शाम 5 बजे के बाद छात्रों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
-
महाविद्यालय को भी शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
-
वर्तमान में दो चरणों की सूची जारी की जा रही है। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो तीसरे चरण की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
हेल्पडेस्क
-
संपर्क नंबर: 7470470609 (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, कार्यदिवसों में)

