
BJP vs Congress
BJP vs Congress -रायपुर में किसान-जवान-संविधान सभा को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला। पोस्टर के जरिए कांग्रेस को बताया ढोंगी, कहा– आईना देखो कांग्रेस, जनता अब गुमराह नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ की सियासत में पोस्टर वार लगातार तेज होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर कांग्रेस पर पोस्टर के जरिए करारा हमला बोला है। रायपुर में आयोजित ‘किसान, जवान और संविधान सभा’ को भाजपा ने “राजनीतिक ढोंग” बताया है और कांग्रेस को “आईना देखने” की सलाह दी है।
X पर वायरल हुआ भाजपा का पोस्टर
BJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाथों में तख्ती पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक तख्ती पर “किसान, जवान, संविधान” और दूसरी पर “संविधान बचाओ” लिखा हुआ है।
पोस्टर में दो आम नागरिकों की काल्पनिक बातचीत भी दर्शाई गई है। एक व्यक्ति कहता है—
“देखो, कांग्रेसी फिर ढोंग करने निकले हैं।”
जबकि दूसरा व्यक्ति बोलता है—
“ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं!”
भाजपा का तीखा आरोप: कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह
भाजपा ने अपने पोस्टर के साथ यह भी टिप्पणी की कि कांग्रेस ने आज तक कभी किसी वर्ग का भला नहीं किया है। पार्टी ने कहा—
“अब फिर किसान, जवान और संविधान के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जनता अब इस झांसे में नहीं आने वाली।”
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस की यह सभा केवल एक राजनीतिक प्रहसन है, जिसका मकसद केवल जनता की भावनाओं से खेलना है।
इन्हें भी देखे –
- रायपुर स्कूल में हेडमास्टर का शर्मनाक हरकत : महिला टॉयलेट में मोबाइल छिपाकर बनाता था वीडियो, 2 महीने से कर रहा था रिकॉर्डिंग
- बिहार: शादी के एक महीने बाद पति की हत्या, फूफा से अफेयर में पत्नी ने रचाई साजिश, झारखंड से बुलाए शूटर
