BJP New Team-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई नए चेहरों को शामिल कर उन्हें अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
किरण सिंहदेव की नई टीम को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी। जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वे अपनी पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे थे। इस दौरान कुछ वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिल चुकी थीं —
-
अनुराग सिंहदेव को नई जिम्मेदारी
-
संजय श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी
-
रामू रोहरा महापौर के रूप में सामने
राजनीतिक अटकलें इस बात को लेकर थीं कि पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की टीम बनेगी या फिर किरण सिंहदेव की। अंततः, विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही किरण सिंहदेव की नई टीम अस्तित्व में आ गई।

जानकारी के अनुसार, इस टीम के गठन में संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गहन चर्चा की गई।
देखिए पूरी सूची –



