
शेयर बाजार में बढ़त:
भारत-पाकिस्तान सीजफायर की घोषणा के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सोमवार, 11 मई को सेंसेक्स में 2200 अंकों (लगभग 2.80%) की जबरदस्त उछाल दर्ज की गई और यह 81,700 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी में भी 700 अंकों (2.86%) की बढ़त के साथ यह 24,700 के करीब पहुंच गया।
बाजार में आई इस बड़ी तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण आर्थिक और भू-राजनीतिक घटनाक्रम माने जा रहे हैं, जिनमें भारत-पाक सीजफायर, बेहतर तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों की खरीदारी शामिल है।
शेयर बाजार में बढ़त: सेक्टर और स्टॉक्स का प्रदर्शन
-
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जिसमें अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक जैसे स्टॉक्स में 4.5% तक की उछाल रही। केवल सनफार्मा 5.5% टूटकर नुकसान में रहा।
-
निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में तेजी देखी गई। रियल्टी सेक्टर ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें 4.71% की मजबूती रही। इसके बाद मेटल (3.40%), सरकारी बैंक (2.88%), प्राइवेट बैंक (2.84%), IT (2.39%) और ऑटो सेक्टर (2.33%) में मजबूती दर्ज की गई।
मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी उछाल
-
NSE का गिफ्ट निफ्टी लगभग 750 अंक (3.10%) चढ़कर 24,800 पर कारोबार करता दिखा।
-
BSE स्मॉल-कैप इंडेक्स 1,678 अंक (3.59%) की तेजी के साथ 48,420 पर पहुंच गया।
-
मिड-कैप इंडेक्स में 1,175 अंक (2.79%) का उछाल आया और यह 43,287 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
बाजार में तेजी के 5 प्रमुख कारण
-
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी आने से निवेशकों की भावना सकारात्मक हुई है।
-
अप्रैल की खुदरा महंगाई दर के 3% से नीचे आने की उम्मीद है, जिसके आंकड़े 13 मई को जारी होंगे।
-
MRF, PNB, अडाणी पोर्ट्स जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं।
-
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बीते सप्ताह करीब 5,087 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।
-
भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर 11वां राउंड शुरू हो गया है, जिससे आर्थिक सहयोग की उम्मीद बढ़ी है।
वैश्विक बाजार का मिला-जुला रुख
-
जापान का निक्केई 37,520 के स्तर पर हल्की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा।
-
कोरिया का कोस्पी 0.41% की बढ़त के साथ 2,588 पर बंद हुआ।
-
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 156 अंक (0.68%) ऊपर 23,024 पर रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट के बाद 3,355 पर बंद हुआ।
-
अमेरिका के डाउ जोन्स में 119 अंकों (0.29%) की गिरावट रही और यह 41,250 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक और S&P 500 में हल्की तेजी और गिरावट दर्ज की गई।
विदेशी निवेशकों का भरोसा बरकरार
-
मई महीने में अब तक FIIs ने कैश सेगमेंट में 7,857.23 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।
-
घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 13,741.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
-
अप्रैल में FIIs की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए और DIIs की 28,228.45 करोड़ रुपए रही।
पिछले शुक्रवार की गिरावट
-
9 मई को सेंसेक्स 880 अंक (1.10%) गिरकर 79,454 पर बंद हुआ था।
-
निफ्टी में 266 अंकों की गिरावट रही थी और यह 24,008 पर बंद हुआ।
-
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट रही, जिनमें ICICI बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, रिलायंस शामिल थे।
-
वहीं, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स और SBI में 4.25% तक की बढ़त रही।
छत्तीसगढ़ इनसाइड न्यूज़ के वाट्सअप ग्रुप में एड होने के लिए क्लिक करे