Bank Holidays In August -अगस्त में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, रक्षाबंधन से लेकर हरतालिका तीज तक देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
रायपुर। अगस्त 2025 में छत्तीसगढ़ के लोगों को बैंक से जुड़े जरूरी कार्य समय रहते निपटाने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि इस महीने कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसमें रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा हर रविवार और महीने के दो शनिवार को बैंक सेवाएं बंद रहेंगी।
बैंक की छुट्टियों के कारण आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग तक को नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट जैसे कार्यों में रुकावट आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि लोग पहले से योजना बनाकर अपने बैंकिंग कार्य पूरे करें।
हालांकि, छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं सुचारु रूप से चालू रहेंगी।
अगस्त 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (छत्तीसगढ़ में)
| तारीख | दिन | अवकाश का कारण |
|---|---|---|
| 3 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 9 अगस्त | शनिवार | रक्षाबंधन (राज्य अवकाश) |
| 10 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 15 अगस्त | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश) |
| 16 अगस्त | शनिवार | कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश) |
| 17 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 23 अगस्त | शनिवार | चौथा शनिवार |
| 24 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 26 अगस्त | मंगलवार | हरतालिका तीज (राज्य अवकाश) |
| 31 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
जरूरी सूचना:
यदि आप नकदी लेन-देन, लोन प्रक्रिया, चेक क्लीयरेंस, या अन्य ऑफलाइन बैंकिंग सेवाओं के लिए किसी शाखा में जाने की योजना बना रहे हैं, तो इन 10 अवकाशों को ध्यान में रखें।
