Asia Cup Trophy Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। नकवी ने साफ कहा है कि उन्होंने टीम इंडिया या BCCI से कोई माफी नहीं मांगी। साथ ही उन्होंने अजीब शर्त रख दी – अगर भारतीय टीम ट्रॉफी चाहती है, तो उन्हें ACC ऑफिस आकर खुद लेना होगा।
ट्रॉफी विवाद कैसे शुरू हुआ?
यह पूरा विवाद वहां से शुरू हुआ जब फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया ने ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन देरी से शुरू हुई, लेकिन अपनी हठ के कारण नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर चले गए. उसके बाद 30 सितंबर को ACC की मीटिंग हुई, जिसमें BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नकवी से कड़े सवाल किए.
नकवी का ताजा बयान
मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर लिखा –
“ACC का चेयरमैन होने के नाते मैं उसी दिन ट्रॉफी देने को तैयार था और अब भी हूं। लेकिन अगर भारतीय टीम ट्रॉफी लेना चाहती है, तो उन्हें ACC ऑफिस आना होगा। वहां आकर मुझसे ट्रॉफी ले लें।”
उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि –
उन्होंने BCCI या टीम इंडिया से कोई माफी नहीं मांगी। मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही खबरें झूठी हैं।
BCCI की कड़ी प्रतिक्रिया
ACC मीटिंग (30 सितंबर) में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नकवी से सख्त सवाल किए।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था – जरूरत पड़ने पर नकवी की शिकायत ICC में दर्ज करवाई जाएगी।
अब सवाल ये उठता है…
क्या टीम इंडिया वाकई ACC ऑफिस जाकर ट्रॉफी लेगी?
या फिर यह विवाद और लंबा खिंचेगा?
