Andhra Pradesh ACB Raid News:
आंध्र प्रदेश एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पंचायत राज विभाग के हाल ही में सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर कल्लेपल्ली श्रीनिवासा राव से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। यह कार्रवाई विशाखापट्टनम, सालुरु और हैदराबाद में एक साथ की गई।

मल्टी-लोकेशन रेड, शुरुआती जांच में बड़ा अंतर
ACB अधिकारियों के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले थे कि संबंधित अधिकारी की संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से कई गुना अधिक हो सकती है।
कल्लेपल्ली श्रीनिवासा राव वर्ष 1990 से पंचायत राज विभाग में कार्यरत थे और 31 दिसंबर 2025 को विशाखापट्टनम में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

छापे में क्या-क्या मिला?
ACB की सर्च कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित संपत्तियां बरामद होने की जानकारी दी गई है:
-
₹61.87 लाख नकद
-
लगभग 2.5 किलोग्राम सोना
-
20.3 किलोग्राम चांदी
-
तीन हाउस प्लॉट और दो आवासीय फ्लैट
-
सालुरु में 18.57 सेंट कृषि भूमि (बेटी के नाम पर)
-
पांच बैंक लॉकर, जिन्हें आगे जांच के लिए चिन्हित किया गया है
इसके अलावा कई अहम दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।

प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज
ACB ने श्रीनिवासा राव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें विशेष ACB अदालत में पेश किया जाएगा।
चिन्हित बैंक लॉकरों को खोलकर विस्तृत जांच की जाएगी, जिससे संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
राज्य में ACB की सख्ती तेज
यह हाई-वैल्यू सीजर ऐसे समय में हुई है जब आंध्र प्रदेश में ACB ने सरकारी अधिकारियों- खासकर राजस्व, न्यायपालिका और इंजीनियरिंग विभाग पर शिकंजा कसते हुए कई बड़ी जांचें तेज की हैं. राज्य में ‘डिसप्रोपोर्शननेट एसेट्स’ और रिश्वतखोरी के मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और यह छापा अब तक की सबसे बड़ी बरामदियों में से एक माना जा रहा है.
