Aligarh woman jumps from second floor-
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने ससुराल पक्ष से तंग आकर दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गहरी चोट लगने के बावजूद उसके ससुराल वाले मदद करने के बजाय उस पर टूट पड़े और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
इस वीडियो को देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा और लोग ससुराल पक्ष की इस अमानवीय हरकत पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
सेकंड फ्लोर से कूदी महिला, पति बोला– “मर जाने दो”
वायरल क्लिप अलीगढ़ की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला छत पर खड़ी है और अचानक नीचे छलांग लगा देती है। महिला सीधे आंगन में मुंह के बल गिरती है और दर्द से कराहने लगती है।
आमतौर पर ऐसी स्थिति में परिवार घायल को अस्पताल लेकर जाता है, लेकिन यहां हालात उल्टे थे। आरोप है कि पति ने कहा– “अरे मर जाने दो” और इसके बाद ससुराल वाले उस पर लात-घूंसे बरसाने लगे।
यूपी के अलीगढ़ में एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए इतना परेशान किया कि वह मजबूर होकर पहली मंज़िल से कूद गई। ज़मीन पर मुँह के बल गिरी, गंभीर रूप से घायल हुई, फिर भी बच्चों के सामने उसकी बेरहमी से पिटाई की गई..💔
यही है हमारा समाज जहाँ एलिमनी पर बवाल मचता है,… pic.twitter.com/TXgFtjElm4
— Zoya khan (@Zoyakhan7025) September 3, 2025
घायल को पीटते रहे, वीडियो बनाते रहे लोग
वीडियो में साफ दिखता है कि महिला के गिरते ही वहां मौजूद लोगों ने मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। गंभीर चोटिल होने के बाद भी महिला को जमीन पर घसीटते हुए पीटा गया।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इंसानियत इतनी कैसे मर सकती है कि एक घायल महिला की जान बचाने की बजाय उसकी पिटाई की जाए।

सोशल मीडिया पर गुस्सा और भावुक रिएक्शन
यह वीडियो @Zoyakhan7025 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
-
एक यूजर ने लिखा— “वीडियो देखकर दिल दहल गया। ये लोग इंसान नहीं, दरिंदे हैं।”
-
दूसरे ने लिखा— “देवी की पूजा कर लो और घर की देवी को पीट लो, यही है इनकी सोच।”
-
एक और कमेंट आया— “इतना लालच भी ठीक नहीं, सुख भोगने का शौक है तो खुद कमाओ, बहू-बेटियों को मत तंग करो।”

