AICC District Presidents In Chhattisgarh-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। रायपुर सिटी का जिम्मा श्रीकुमार शंकर मेनन को मिला है, जबकि रायपुर ग्रामीण में राजेंद्र पप्पू बंजारे को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर शहर में सिद्धांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण में महेंद्र गंगोत्री को जिम्मेदारी दी गई है।
सुकमा जिले में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

5 महिलाओं को भी मौका
जारी सूची में कुल 41 जिलाध्यक्षों में से 5 महिलाएं शामिल हैं। ये नाम हैं—
-
सुमित्रा धृतलहरे (बलौदाबाजार)
-
तारिणी चंद्राकर (धमतरी)
-
गजमती भानु (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)
-
रश्मि गभेल (सक्ती)
-
शशि सिंह (सूरजपुर)
महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 12.2% है।
अन्य जिलों में नियुक्तियां
-
महासमुंद – द्वारिकाधीश यादव
-
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – अशोक श्रीवास्तव
-
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – सुरजीत सिंह ठाकुर
-
रायगढ़ शहर – शाखा यादव
-
रायगढ़ ग्रामीण – नागेंद्र नेगी
-
बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी
-
बलरामपुर – हरिहर प्रसाद यादव
-
बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
-
दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मान
-
दुर्ग शहर – धीरज बाकलीवाल
-
कोंडागांव – रवि घोष
-
कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर
दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद निर्णय
23 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहे।
पहले चरण में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव से वन-टू-वन चर्चा हुई। इसके बाद चरणदास महंत और दीपक बैज से विस्तृत बातचीत की गई। अंतिम निर्णय राहुल गांधी की अध्यक्षता में लिया गया।
नई टीम की दिल्ली में ट्रेनिंग
नियुक्ति के बाद सभी नए जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग कांग्रेस मुख्यालय, दिल्ली में कराई जाएगी। यहां वे पार्टी की कार्यप्रणाली समझेंगे और राहुल गांधी से मुलाकात भी करेंगे।
परफॉर्मेंस-बेस्ड सिस्टम लागू
कांग्रेस संगठन ने इस बार परफॉर्मेंस-बेस्ड स्ट्रक्चर लागू करने की तैयारी की है।
हर 6 महीने बाद जिलाध्यक्षों की समीक्षा होगी।
बेहतर काम करने वालों को प्रदेश स्तर के पद या चुनावी जिम्मेदारियों में प्राथमिकता दी जाएगी।
