AAP MLA Harmeet Singh Escapes -AAP विधायक हरमीत पुलिस पर फायरिंग कर हिरासत से फरार, कांस्टेबल को मारी गोली, स्कॉर्पियो में भागे
पंजाब के सनौर से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद उन्हें लोकल थाने ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने और उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद विधायक ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में फरार हो गए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को जब्त कर लिया है, लेकिन पठानमाजरा फिलहाल स्कॉर्पियो से फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
हरियाणा से हुई थी गिरफ्तारी
AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी उनकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुए एक पुराने रेप केस और धारा 420 से जुड़े मामले में की गई थी। यह FIR पटियाला के सिविल लाइंस थाने में दर्ज है।
फेसबुक वीडियो में सरकार पर लगाए आरोप
गिरफ्तारी से पहले हरमीत ने एक फेसबुक वीडियो जारी कर कहा था कि दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर राज कर रही है और उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ राहत पर सरकार की आलोचना करने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और उनकी सुरक्षा भी हटा दी गई।
Sanour AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra in a Facebook LIVE said Punjab Police has now booked him under IPC 376 in an old case involving his ex-wife. He alleged the Delhi AAP team is trying to rule over Punjab and is “suppressing his voice.”
#Punjab https://t.co/MMgsh6qeBJ pic.twitter.com/dTeSKyJK1G— Gagandeep Singh (@Gagan4344) September 2, 2025
वकील बोले- राजनीतिक रस्साकशी का नतीजा
विधायक के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने गिरफ्तारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा:
-
यह पूरा मामला राजनेताओं और नौकरशाही के बीच रस्साकशी है।
-
रेप केस (धारा 376) और धोखाधड़ी (धारा 420) लगाने के बावजूद, शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में कहा था कि वह हरमीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।
-
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा था कि अगर रिश्ते सुधरते हैं तो वह इसे जारी रखने के लिए तैयार है।
सग्गू ने आरोप लगाया कि ऐसे हालात में धारा 376 और 420 लगाना सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

पुलिस ने दर्ज किया फरारी का केस
फायरिंग और पुलिसकर्मी पर हमला करने के बाद पुलिस ने पठानमाजरा और उनके साथियों के खिलाफ फरारी और हत्या की कोशिश जैसी धाराओं में नया केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

