Mahatari Vandana Yojana 25th Installment:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे।
सीएम साय बस्तर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए योजना की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और परिवार के खर्चों में सहयोग देना है।

फरवरी में जारी हुई थी 24वीं किस्त
इससे पहले फरवरी 2026 में सरकार ने महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी की थी। उस समय करीब 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई थी।
25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक इस योजना के तहत कुल 16,237 करोड़ 33 लाख रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके होंगे।
ऐसे चेक करें 25वीं किस्त की राशि
महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की स्थिति ऑनलाइन भी चेक की जा सकती है।

स्टेप्स:
1️⃣ सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
2️⃣ वहां ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
3️⃣ अब अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर / हितग्राही क्रमांक / आधार नंबर दर्ज करें।
4️⃣ कैप्चा भरकर सबमिट करें।
इसके बाद आपकी किस्त की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
