Tata Punch EV Facelift –
टाटा मोटर्स अपनी किफायती इलेक्ट्रिक SUV Punch EV Facelift लॉन्च करने की तैयारी में है। ये Nexon EV से नीचे पोजिशन की गई है, इसलिए बजट EV खरीदारों के लिए ये बड़ा अपडेट माना जा रहा है।

🔷 डिजाइन में क्या बदलेगा?
इंटीरियर भी नए डिजाइन के साथ आएगा, हालांकि बड़े स्क्रीन पहले की तरह बने रहेंगे. फीचर्स के तौर पर पंच ईवी में ADAS जैसे नए फीचर्स मिल सकते हैं, जो पंच ICE में नहीं हैं, साथ ही गाड़ी में 360 डिग्री कैमरा और अन्य प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. ये नए फीचर्स पंच ईवी को और ज्यादा अलग और प्रीमियम बनाएंगे.

🔷 फीचर्स में क्या मिलेगा नया?
बैटरी पैक के मामले में मौजूदा ऑप्शंस ही जारी रहने की उम्मीद है. नए लुक, अपडेटेड फीचर्स और टेक्नोलॉजी के चलते इसकी कीमत थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन इसके बावजूद पंच ईवी सबसे सुलभ इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक बनी रहेगी. इस कार को इसी महीने की 20 तारीख को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
🔋 बैटरी और रेंज – 500KM कितना रियलिस्टिक?
मौजूदा Punch EV में 25 kWh और 35 kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. फेसलिफ्ट मॉडल में 35 kWh बैटरी को 40.5 kWh से बदला जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Punch EV एक बार चार्ज करने पर करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है.

💰 कीमत कितनी बढ़ सकती है?
नए फीचर्स और बड़ी बैटरी के कारण कीमत में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
फिलहाल Punch EV की शुरुआती कीमत करीब ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। फेसलिफ्ट वर्जन 50 हजार से 1 लाख तक महंगा हो सकता है।
निष्कर्ष
Punch EV Facelift अगर सच में 500KM के आसपास रेंज और ADAS जैसे फीचर्स देती है, तो ये 10–12 लाख सेगमेंट की सबसे मजबूत इलेक्ट्रिक SUV बन सकती है।
अब असली खेल लॉन्च डेट और ऑफिशियल स्पेक्स का है |
