India Post GDS Recruitment 2026:
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत कुल 28,636 पदों पर भर्ती का सर्किल वाइज विवरण जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन की तैयारी कर रखी है, वे अब राज्यवार रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर देख सकते हैं।

कुल पदों का कैटेगरी वाइज विवरण
डाक विभाग के अनुसार 28,636 पदों का वर्गवार वितरण इस प्रकार है:
-
सामान्य (UR) – 12,696 पद
-
ओबीसी – 5,694 पद
-
एससी – 3,942 पद
-
एसटी – 2,716 पद
-
EWS – 2,719 पद
-
दिव्यांग (PwD) – 869 पद

सर्किल वाइज वैकेंसी (मुख्य राज्य)
-
महाराष्ट्र – 3,553 पद
-
उत्तर प्रदेश – 3,169 पद
-
पश्चिम बंगाल – 2,983 पद
-
मध्य प्रदेश – 2,102 पद
-
तमिलनाडु – 2,009 पद
-
बिहार – 1,344 पद
-
ओडिशा – 1,191 पद
-
छत्तीसगढ़ – 1,155 पद
-
झारखंड – 908 पद
-
राजस्थान – 634 पद
-
दिल्ली – 38 पद
(अन्य राज्यों का पूरा विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।)
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन शुरू – 31 जनवरी 2026
-
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 14 फरवरी 2026
-
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि – 16 फरवरी 2026
-
करेक्शन विंडो – 18 और 19 फरवरी 2026

कौन कर सकता है आवेदन?
-
उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।
-
10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय अनिवार्य हैं।
-
संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।
चयन प्रक्रिया आमतौर पर मेरिट बेस्ड होती है, यानी 10वीं के अंकों के आधार पर चयन किया जाता है।
क्यों खास है यह भर्ती?
ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती देशभर के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जाती है, क्योंकि इसमें लिखित परीक्षा नहीं होती और 10वीं के आधार पर चयन का मौका मिलता है।
