स्वच्छ शहर इंदौर में ‘जहरीला पानी’ बना काल: 11 लोगों की मौत का दावा, सरकार ने 4 की पुष्टि की ,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले– “कुछ मौतें नेचुरल”
Indore Contaminated Water Case: दूषित पानी पीने से 162 लोग अस्पताल में भर्ती, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले– “कुछ मौतें नेचुरल”
Indore Water Contamination News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से हड़कंप मच गया है। भागीरथपुरा इलाके में फैले जलजनित संक्रमण के कारण अब तक 11 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है, जबकि प्रशासनिक तौर पर सरकार ने 4 मौतों की ही पुष्टि की है। वहीं 162 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें 26 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके परिजनों की मौत गंदा और दूषित पानी पीने की वजह से हुई है, लेकिन सरकार फिलहाल सभी मौतों को इससे जोड़ने से बच रही है।
🗣️ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Four people died in Indore due to contaminated water, and more than 149 people have been hospitalised.
Madhya Pradesh minister Kailash Vijayvargiya says, “I cannot comment on the number of deaths at this time… However, we will provide Rs 2… pic.twitter.com/Xr27OI2IYB
— ANI (@ANI) January 1, 2026
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा—
“मैं इस समय मृतकों की कुल संख्या पर टिप्पणी नहीं कर सकता। कुछ मौतें नेचुरल भी हो सकती हैं। हालांकि सरकार मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।”
उन्होंने आगे कहा कि सभी मरीजों का निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है।
-
अरविंद अस्पताल में 100 बेड
-
एमवाई अस्पताल में 100 बेड का अलग वार्ड
-
चाचा नेहरू अस्पताल में बच्चों का इलाज
-
50 पानी के टैंकर और नर्मदा जल की सप्लाई
-
हर घर में क्लोरीन का वितरण
मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे पानी उबालकर ही पीएं, स्थिति एक-दो दिन में सामान्य हो जाएगी।
⚠️ अब तक इन 11 लोगों की मौत का दावा
(परिजनों द्वारा पुष्टि)
-
नंदलाल पाल (75 वर्ष) – आधिकारिक पुष्टि
-
उर्मिला यादव (60 वर्ष) – आधिकारिक पुष्टि
-
उमा कोरी (31 वर्ष)
-
मंजुला (74 वर्ष)
-
ताराबाई कोरी (70 वर्ष) – आधिकारिक पुष्टि
-
गोमती रावत (50 वर्ष)
-
सीमा प्रजापत (50 वर्ष)
-
संतोष बिगोलिया
-
जीवन लाल बरेडे (80 वर्ष)
-
अव्यान साहू (5 माह)
-
शंकर भाया (70 वर्ष)
👉 प्रशासन ने फिलहाल 4 मौतों को ही आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है।
🚑 162 मरीज अस्पतालों में भर्ती, 26 ICU में
31 दिसंबर तक:
-
7,992 घरों का सर्वे
-
39,854 लोगों की जांच
-
2,456 संदिग्ध मरीज मिले
-
212 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए
-
50 मरीज डिस्चार्ज
-
162 मरीज अभी भर्ती, जिनमें से 26 ICU में

🏥 स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 21 टीमें गठित
संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 21 मेडिकल टीमें बनाई हैं, जिनमें:
-
डॉक्टर
-
पैरामेडिकल स्टाफ
-
ANM
-
आशा कार्यकर्ता
शामिल हैं।
आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे, उबला पानी पीने और बाहर का खाना न खाने की सलाह दे रही हैं।

🚨 11 एम्बुलेंस तैनात, 24×7 डॉक्टरों की ड्यूटी
-
प्रभावित इलाके में 11 एम्बुलेंस तैनात
-
डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी
-
निजी अस्पतालों में भी निःशुल्क इलाज, जांच और दवाइयों के निर्देश
-
राजस्व और स्वास्थ्य अधिकारी तैनात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सभी निजी अस्पतालों को मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
🔍 दूषित पानी के स्रोत की पहचान
प्रशासन का दावा है कि दूषित पानी के स्रोत की पहचान कर ली गई है और उसका उपचार किया जा रहा है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़े –
ED Action in Chhattisgarh: शराब घोटाला केस में पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार
कोरबा ट्रिपल मर्डर: मुंह में नींबू डालकर गला घोंटा गया, तंत्र-मंत्र के नाम पर 3 हत्याएं; कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन की मौत
छत्तीसगढ़ में 3 दिन की हड़ताल पर जाएंगे सरकारी कर्मचारी: 29 से 31 दिसंबर तक कामकाज ठप रहने के आसार
छत्तीसगढ़ इनसाइड न्यूज़ के टेलीग्राम चैनल में एड होने के लिए क्लिक करे
छत्तीसगढ़ इनसाइड न्यूज़ के वाट्सअप ग्रुप में एड होने के लिए क्लिक करे
No related posts.

