ACB EOW Raids 18 Locations In Chhattisgarh-
छत्तीसगढ़ में ACB (Anti Corruption Bureau) और EOW (Economic Offences Wing) की संयुक्त टीमों ने गुरुवार तड़के राज्यभर में लगभग 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
यह कार्रवाई आबकारी विभाग और DMF (District Mineral Foundation) फंड से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच को आगे बढ़ाने के तहत की गई।
रायपुर: पूर्व आबकारी आयुक्त के घर रेड
राजधानी रायपुर में टीमों ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के निवास और उनसे जुड़े ठिकानों में दस्तावेजों की जांच की।
अफसरों ने घर से मिले फाइलों, लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल डाटा की बारीकी से तलाशी ली।
साथ ही रायपुर के कारोबारी और सप्लायर हरपाल अरोरा के घर पर भी छापा डाला गया।
सरगुजा: डॉक्टर व सप्लायर के ठिकानों पर दबिश
अंबिकापुर में EOW-ACB टीम ने
-
पशु चिकित्सक डॉ. तनवीर अहमद,
-
सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल,
के ठिकानों में छानबीन की।
टीम वित्तीय दस्तावेज, बिल-वाउचर और विभागीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
कोंडागांव और अन्य जिलों में भी कार्रवाई जारी
कोंडागांव, अंबिकापुर और अन्य जिलों में भी ACB-EOW की टीमें सक्रिय हैं।
हर स्थान पर:
-
कागजात
-
लैपटॉप/मोबाइल डेटा
-
लेनदेन रिकॉर्ड
-
टेंडर और सप्लाई से जुड़े दस्तावेज
की जांच की जा रही है।
हालांकि, ACB ने आधिकारिक पुष्टि अभी जारी नहीं की है।
कुछ दिन पहले 29 अक्टूबर को भी हुई थी रेड
इससे पहले 29 अक्टूबर को DMF घोटाले से जुड़े सप्लायरों के 14 ठिकानों पर भी ACB और EOW ने संयुक्त छापेमारी की थी।
जिनके यहां कार्रवाई हुई थी:
-
रायपुर: वॉलफोर्ट इन्क्लेव, अशोक व अमित कोठारी
-
राजनांदगांव: राधाकृष्ण एजेंसी, नहटा व भंसाली
-
दुर्ग: कारोबारी नीलेश पारख
-
धमतरी: सिर्री में 5 घंटे तलाशी
19 नवंबर को पटवारी–RI घोटाले में एक्शन
19 नवंबर को ACB-EOW ने 7 जिलों में 19 लोकेशंस पर रेड की थी।
दो अधिकारियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया था।
इन पर आरोप था कि—
-
मोटी रकम लेकर पेपर लीक,
-
उम्मीदवारों को एग्जाम की तैयारी करवाने जैसी अनियमितताएं की गईं।
आज की कार्रवाई DMF और आबकारी घोटाले के लिंक को खंगालने के लिए मानी जा रही है।
