CGPSC Result 2024 Out
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने साल 2024 की मुख्य परीक्षा के परिणाम गुरुवार देर रात जारी कर दिए। इस बार टॉप-10 सूची में 8 पुरुष और 2 महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए टॉप किया है।
CGPSC 2024: 17 विभागों में भर्ती, 246 पदों के लिए चयन
PSC ने नवंबर 2024 में कुल 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था।
इनमें कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं:
-
डिप्टी कलेक्टर
-
तहसीलदार
-
एवं अन्य 17 विभागों के पद
मुख्य टाइमलाइन:
-
प्रारंभिक परीक्षा: फरवरी 2024
-
मुख्य परीक्षा: जून 2024
-
साक्षात्कार के लिए चयन: 643 अभ्यर्थी
-
अंतिम परिणाम जारी: 20 नवंबर की देर रात
CGPSC Result 2024: टॉप-10 सूची
इस साल टॉप-10 में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:
-
देवेश प्रसाद साहू – प्रथम स्थान
-
स्वप्निल वर्मा – द्वितीय स्थान
-
यशवंत देवांगन – तृतीय स्थान
-
पोलेश्वर साहू – चतुर्थ स्थान
-
पारस शर्मा – पंचम स्थान
-
सताक्षी पांडेय – छठवां स्थान
-
अंकुश बनर्जी – सातवां स्थान
-
सृष्टि गुप्ता – आठवां स्थान
-
प्रशांत वर्मा – नौवां स्थान
-
सागर वर्मा – दसवां स्थान
अभ्यर्थियों में खुशी की लहर
रिजल्ट देर रात जारी होने के कारण अभ्यर्थी पूरी रात वेबसाइट पर लॉग इन करते रहे।
जैसे ही परिणाम अपलोड हुए, चयनित उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
इस बार आयोग ने बिना देरी किए समय पर परिणाम घोषित किए, जिससे अभ्यर्थियों में संतोष है।
