Raipur Steel Plant Accident | Siltra Factory Blast | Chhattisgarh News: रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा स्थित एक निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में मेंटनेंस के दौरान गर्म स्लैग (लोहे का पिघला पदार्थ) गिरने से 6 कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसा कैसे हुआ?
फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट में मेंटनेंस कार्य चल रहा था।
इसी दौरान अचानक गर्म स्लैग गिर पड़ा।
कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
हादसा इतना भयंकर था कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घायलों का इलाज जारी
सभी घायलों को रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश के मजदूर शामिल हैं।
विधायक अनुज शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और इलाज की स्थिति जानी।
फैक्ट्री और घटनास्थल का हाल

हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बड़ी संख्या में पुलिस बल, ADM, SDM और TI फैक्ट्री के अंदर मौजूद रहे।
मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए और प्लांट को घेर लिया।
बाहर सैकड़ों लोग जुट गए, वहीं एम्बुलेंस लगातार घायलों को अस्पताल पहुंचा रही हैं।
प्रबंधन और सरकार की प्रतिक्रिया
फैक्ट्री प्रबंधन ने कहा कि नियमों के मुताबिक मुआवजा तो दिया ही जाएगा, लेकिन कंपनी कोशिश करेगी कि पीड़ितों को उससे बेहतर मदद दी जा सके।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताया और प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक अनुज शर्मा ने भी कहा कि हादसे के समय जनरल मैनेजर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। हादसा अचानक हुआ, जिसकी जांच की जा रही है।
जांच होगी शुरू
हादसे के सही कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि पायलट प्लांट में गर्म स्लैग गिरने से यह दुर्घटना हुई।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं।
