IND vs PAK Final: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टक्कर हमेशा हाई-वोल्टेज होती है। अब 28 सितंबर 2025 को दुबई में एशिया कप का फाइनल इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेला जाएगा। पहली बार दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी।
ग्रुप और सुपर-4 दोनों चरण में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी, लेकिन खिताबी मुकाबलों के इतिहास में टीम इंडिया पिछड़ती रही है। अब तक दोनों के बीच 12 बार किसी टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया है। इनमें पाकिस्तान ने 8 बार जीत दर्ज की, जबकि भारत महज 4 बार ही खिताब जीत सका।
IND vs PAK Final Head to Head
कुल फाइनल खेले गए: 12
भारत की जीत: 4
पाकिस्तान की जीत: 8
आखिरी मुकाबला (2017 चैंपियंस ट्रॉफी): पाकिस्तान ने लंदन में भारत को हराया
भारत की आखिरी जीत: 2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल, जोहान्सबर्ग
वनडे फाइनल में दबदबा पाकिस्तान का
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 11 वनडे फाइनल खेले गए।
इनमें 8 बार पाकिस्तान ने बाजी मारी।
भारत सिर्फ 3 वनडे फाइनल जीत पाया।
टी-20 फाइनल में भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमें टी-20 फॉर्मेट में सिर्फ एक बार फाइनल खेली हैं।
2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया था।
मौजूदा एशिया कप (2025) दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें टी-20 फाइनल में भिड़ेंगी।
IND vs PAK 12 फाइनल का सफर (Highlights)
1985, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट (मेलबर्न): भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
1986, ऑस्ट्रल-एशिया कप (शारजाह): जावेद मियांदाद के आखिरी गेंद पर सिक्स से पाकिस्तान की जीत।
1991, विल्स ट्रॉफी: आकिब जावेद ने 7 विकेट झटके, भारत हार गया।
1998, इंडिपेंडेंस कप (ढाका): 3 फाइनल खेले गए, भारत ने 2-1 से सीरीज जीती।
2007, टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने रोमांचक जीत के साथ पहला टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
2017, ICC चैंपियंस ट्रॉफी (लंदन): फखर जमान की सेंचुरी, पाकिस्तान ने 180 रन से जीत दर्ज की।
एशिया कप फाइनल में पहली बार भिड़ंत
एशिया कप के 16 एडिशन हो चुके हैं।
भारत ने अब तक 8 खिताब जीते, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 बार चैंपियन बना।
लेकिन, एशिया कप फाइनल में दोनों कभी आमने-सामने नहीं आए।
2025 एशिया कप पहली बार है जब दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी खिताबी टकराव में हों
