Stock Market Update: शेयर बाजार में कई कंपनियां निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न देती हैं, लेकिन कुछ स्टॉक्स असली Multibagger साबित होते हैं। ऐसी ही एक कंपनी है Viviana Power Tech, जिसने सिर्फ 2 साल में निवेशकों को 900% का रिटर्न दिया है।
💹 2 साल में 900% रिटर्न
एक समय विविआना पावर टेक के शेयर का भाव 145 रुपये था. सिर्फ 2023 में ही इसके शेयर ने करीब 96 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. सालाना आधार पर अगर इसकी तुलना करें तो 2024 में इसके शेयर में करीब 485 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली है. वहीं, चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक इसने निवेशकों को 40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
🚀 तेजी की बड़ी वजह
दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि विविआना पावर टेक के शेयरों में इस उछाल की बड़ी वजह उसे मध्य गुजरात के विज कंपनी लिमिटेड से मिला 265 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है, जिसे अगले सोलह महीने के भीतर पूरा करना है.
इस कंपनी ने अगस्त 2025 में शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया था कि उसके पास एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्क ऑर्डर है. उस समय कंपनी का मार्केट कैप 923 करोड़ रुपये था. गौरतलब है कि उसी दौरान कंपनी को एक ओर गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 55.36 करोड़ रुपये का काम मिला था, तो वहीं दूसरी ओर 59 करोड़ रुपये का काम पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से मिला था.
📊 स्टॉक मार्केट में निवेशकों की राय
यह स्टॉक फिलहाल Multibagger Stocks 2025 की लिस्ट में शामिल हो चुका है।
विश्लेषकों के अनुसार, ऑर्डर बुक मजबूत होने से कंपनी की ग्रोथ पोटेंशियल ऊंचा है।
हालांकि, उच्च वैल्यूएशन और तेजी के बाद इसमें वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।
⚠️ Disclaimer
यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचना के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश करने से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार की राय लें।
👉 cginsidenews.com निवेश की कोई सिफारिश नहीं करता।
