Kurud News -धमतरी (छत्तीसगढ़): कुरुद में बीती रात गुजरात पुलिस ने 200 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले से जुड़े दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी भाजपा नेता के घर में छिपे हुए थे। कार्रवाई गुजरात साइबर टीम और कुरुद पुलिस की संयुक्त दबिश में हुई।
भाजपा नेता के घर से मिले आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल (दोनों भिलाई निवासी) के रूप में हुई है।
दोनों पर गुजरात में दर्ज धोखाधड़ी (धारा 420) के मामले में आरोप है।
कोयला घोटाले के बाद से ये लंबे समय से फरार थे।
चर्चा है कि दोनों कुरुद में अपने रिश्तेदार भाजपा नेता के निवास पर कई दिनों से पनाह लिए हुए थे।
ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात रवाना
गुजरात पुलिस ने गुरुवार (17 सितंबर) सुबह दोनों को सिविल कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया।
अनुमति मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गुजरात ले जाया गया।
इस मामले में फिलहाल कुरुद पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
