
Raipur Overbridge Project-
रायपुर। राजधानी रायपुर की 25 लाख से ज्यादा आबादी के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर में पहली बार एक साथ 7 नए ओवरब्रिज का निर्माण होने जा रहा है, जिनके लिए बजट मंजूर हो चुका है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इनका निर्माण एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
नए ओवरब्रिज उन सड़कों पर बनाए जाएंगे, जहां ट्रैफिक जाम और हादसों की समस्या सबसे ज्यादा है। निर्माण पूरा होने के बाद मोवा, भनपुरी और महादेव घाट जाने वाले लोगों के 20 मिनट तक बचेंगे। इसके अलावा गुढ़ियारी से सीधे एक्सप्रेस-वे तक कनेक्टिविटी मिलेगी।
कहां-कहां बनेंगे ओवरब्रिज?
1. कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट तक
-
लागत: 50 करोड़
-
लंबाई: 1.5 किलोमीटर
-
ट्रैफिक दबाव: रोजाना 35 हजार से अधिक वाहन
-
स्थिति: सर्वे पूरा, बजट स्वीकृत
2. फुंडहर चौक से टेमरी तक
-
लागत: 30 करोड़
-
लंबाई: 700 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर
-
लाभ: एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को जाम से मुक्ति
-
ट्रैफिक दबाव: 25 हजार वाहन रोजाना
-
स्थिति: सर्वे पूरा, बजट प्रस्तावित
3. अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक
-
लागत: 40 करोड़
-
सड़क: केनाल लिंकिंग रोड
-
ट्रैफिक दबाव: 25 हजार वाहन प्रतिदिन
-
स्थिति: प्रारंभिक सर्वे और DPR तैयार
4. गुढ़ियारी से एक्सप्रेस-वे कनेक्शन
-
स्थान: शुक्रवारी बाजार से स्टेशन की ओर
-
लाभ: गुढ़ियारी से सीधे एक्सप्रेस-वे कनेक्शन
-
स्थिति: योजना चरण में
5. मोवा ओवरब्रिज
-
स्थान: खालसा स्कूल से रिलायंस मार्ट तक
-
लागत: लगभग 135 करोड़
-
स्थिति: कार्ययोजना तैयार
6. भनपुरी चौक ओवरब्रिज
-
लागत: 40 करोड़
-
ट्रैफिक दबाव: 50 हजार से अधिक वाहन रोजाना
7. खारुन नदी ओवरब्रिज
-
कनेक्शन: रायपुर और पाटन
-
लागत: 60 करोड़
-
लाभ: 80 हजार वाहनों की आवाजाही आसान
ट्रैफिक जाम और हादसों में कमी
PWD अधिकारियों के मुताबिक, इन ओवरब्रिजों के बन जाने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा, हादसों में गिरावट आएगी और सफर का समय घटेगा।
PWD मंत्री का बयान
PWD मंत्री अरुण साव ने कहा—
“रायपुर की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जा रहा है। 7 ओवरब्रिज बनने से ट्रैफिक में सुधार होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।”
इन्हें भी देखे –
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पंचायत नगरी की बड़ी छलांग, देशभर में हासिल किया 37वां स्थान
- छत्तीसगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री पर नया कानून: 5 डिसमिल से कम भूमि की बिक्री पर रोक, नामांतरण प्रक्रिया होगी सरल
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: स्वास्थ्य कारण बताए, संसद सत्र में पद छोड़ने वाले पहले उपराष्ट्रपति
