
Dubai Gold Smuggling
Dubai Gold Smuggling -: छत्तीसगढ़ बना तस्करों का ठिकाना, ED ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति
रायपुर | 5 जुलाई 2025 — दुबई से बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए 260 करोड़ से ज्यादा का अवैध सोना-चांदी छत्तीसगढ़ लाकर सहेली, नवकार, सागर, सुमीत ज्वेलर्स जैसे प्रतिष्ठित शोरूम में खपाया गया। इस बड़े गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का खुलासा होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 3.76 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
ED ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले के खिलाफ की है।
पूरा मामला: दुबई से छत्तीसगढ़ तक कैसे पहुंचा अवैध सोना?

-
अप्रैल 2021 में कोलकाता एयरपोर्ट पर दो तस्करों की गिरफ्तारी के साथ मामला सामने आया।
-
उनके शरीर से बंधी बेल्ट से विदेशी सोना गिरने लगा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोना राजनांदगांव के मोहनी ज्वेलर्स को देना था।
-
इसके बाद DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने 1 मई 2021 को जसराज शांतिलाल बैद के घर पर छापा मारा।

मास्टरमाइंड कौन?
इस स्मगलिंग सिंडिकेट का संचालन विजय बैद उर्फ विक्की करता था। वह दुबई से भारत में सोना लाकर उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, नागपुर और मुंबई जैसे शहरों तक पहुंचाता था।
ED के अनुसार, सचिन केदार उसका मुख्य नेटवर्क ऑपरेटर था।
कैसे होता था सोने का मूवमेंट?
-
दुबई से सोना भेजा जाता था म्यांमार या बांग्लादेश
-
वहां से यह नॉर्थ ईस्ट के रास्ते भारत में दाखिल होता
-
तस्कर इसे ट्रेन, फ्लाइट या सड़क मार्ग से लेकर राजनांदगांव पहुंचते
-
यहीं से सोना स्थानीय ज्वेलर्स को बेचा जाता
किन ज्वेलर्स पर लगे हैं आरोप?

जांच में सामने आए नाम:
-
सहेली ज्वेलर्स (सुनील कुमार जैन)
-
नवकार ज्वेलर्स (प्रकाश सांखला)
-
सुमीत ज्वेलर्स
-
सागर ज्वेलर्स (पुरुषोत्तम कवले)
-
धीरज बैद
इन सभी प्रतिष्ठानों पर विदेशी सोना खरीदने के आरोप हैं।
तस्करी का हब बना छत्तीसगढ़?
-
पिछले 8 वर्षों में छत्तीसगढ़ में 50 करोड़ से ज्यादा का अवैध सोना जब्त
-
राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग जैसे शहर तस्करी के मुख्य ठिकाने
-
महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्रप्रदेश तक सप्लाई का ट्रांजिट कॉरिडोर बन गया है
-
DRI की रायपुर Zonal Office अब तक 25+ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है
अब तक की ED कार्रवाई:
विवरण | आँकड़ा |
---|---|
तस्करी मूल्य | ₹260.97 करोड़ |
अब तक अटैच संपत्ति | ₹64.14 करोड़ |
हाल ही में जब्त संपत्ति | ₹3.76 करोड़ |
मुख्य आरोपी | सचिन केदार, पुरुषोत्तम कवले, विजय बैद |
इन्हें भी देखे –
- रायपुर स्कूल में हेडमास्टर का शर्मनाक हरकत : महिला टॉयलेट में मोबाइल छिपाकर बनाता था वीडियो, 2 महीने से कर रहा था रिकॉर्डिंग
- बिहार: शादी के एक महीने बाद पति की हत्या, फूफा से अफेयर में पत्नी ने रचाई साजिश, झारखंड से बुलाए शूटर
