
JAC Board 12वीं रिजल्ट 2025 जारी: jacresults.com पर डायरेक्ट लिंक से करें चेक
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 31 मई 2025 को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jacexamportal.in पर लिंक दोपहर 12:30 बजे एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर देख सकते हैं।
परीक्षा आयोजन और उपस्थिति
JAC ने इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं। परीक्षाओं में कुल 3 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। आज केवल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम घोषित किया गया है, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें JAC 12वीं रिजल्ट 2025
-
jacresults.com पर जाएं।
-
होमपेज पर “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें।
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
-
रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 2025
कैटेगरी | आंकड़ा |
---|---|
कुल परीक्षार्थी | 22,066 |
पास हुए छात्र | 20,285 |
प्रथम श्रेणी | 12,829 |
द्वितीय श्रेणी | 7,234 |
तृतीय श्रेणी | 222 |
उत्तीर्ण प्रतिशत | 91.2% |
बेटियों का शानदार प्रदर्शन
इस बार 12वीं बोर्ड में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
-
छात्राओं का पास प्रतिशत: 80.29%
-
छात्रों का पास प्रतिशत: 78.47%
डायरेक्ट लिंक:
नगरी के 16 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत, उड़ीसा के पुरी में हुआ हादसा