
UPSC CSE Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर इतिहास रच दिया है।
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर इतिहास रच दिया है। UPSC ने कुल 1009 कैंडिडेट्स का चयन किया है और इसकी पूरी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
प्रयागराज की बेटी का परचम
शक्ति दुबे ने बायोकेमिस्ट्री से 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था और अब उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर दिखा दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से कुछ भी मुमकिन है। प्रयागराज की ये बेटी अब पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
दूसरे नंबर पर रहीं हर्षिता गोयल
रैंक 2 पर रही हैं हर्षिता गोयल, जो मूल रूप से हरियाणा की हैं लेकिन बीते कुछ वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। उनकी सफलता भी कई युवाओं को प्रेरित करेगी जो अपनी मेहनत से कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं।
कुल कितने उम्मीदवार हुए सफल?
UPSC CSE 2024 की मेरिट लिस्ट में इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें विभिन्न वर्गों के कैंडिडेट्स शामिल हैं:
- जनरल (General): 335
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 109
- ओबीसी (OBC): 318
- अनुसूचित जाति (SC): 160
- अनुसूचित जनजाति (ST): 87
UPSC CSE 2024 Final Result: ऑल इंडिया टॉप 5 टॉपर्स
- Rank 1: शक्ति दुबे
- Rank 2 : हर्षिता गोयल
- Rank 3: डोंगरे अर्चित पराग
- Rank 4:शाह मार्गी चिराग
- Rank 5: आकाश गर्ग
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको What’s New सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन होगा।
- जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर/ नाम चेक कर सकते हैं।
- जिन अभ्यर्थियों का नाम/ रोल नंबर लिस्ट में दर्ज होगा वे ही अंतिम चरण के लिए सफल माने जाएंगे।